Monday, February 23, 2026
Google search engine
HomeArchitectureरंजनी में शुष्क बंदरगाह की मांग पर नितेश राणे की सकारात्मक प्रतिक्रिया

रंजनी में शुष्क बंदरगाह की मांग पर नितेश राणे की सकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई। सांगली जिले के कवठेमहांकाळ तालुका के रंजनी में शुष्क बंदरगाह (Dry Port) स्थापित करने की मांग को लेकर इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और किसानों ने एकजुट होकर आवाज उठाई है। मत्स्यपालन एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने इस प्रस्ताव को “सकारात्मक और व्यवहार्य” बताया तथा कहा कि राज्य सरकार केंद्र स्तर पर इस पर शीघ्र कार्रवाई करेगी। इस संबंध में शुक्रवार को मंत्री नितेश राणे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. प्रदीप कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विधायक गोपीचंद पडलकर और सांगली जिला कलेक्टर अशोक काकड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक के दौरान मंत्री राणे ने कहा कि रंजनी में शुष्क बंदरगाह का निर्माण होने से सांगली जिले के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने संबंधित सरकारी विभागों से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन करते हुए इस परियोजना की दिशा में सक्रियता से काम करें। राणे ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार के साथ तालमेल स्थापित कर जल्द से जल्द अनुमोदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि कार्य योजना धरातल पर उतर सके।
स्थानीय उद्यमियों और किसानों ने मंत्री राणे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रंजनी में शुष्क बंदरगाह बनने से कृषि उत्पादों, औद्योगिक सामग्री और निर्यात-आयात के क्षेत्र में सांगली एक महत्वपूर्ण हब के रूप में उभरेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments