HomeArchitectureBreakingराष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने शहीदों को किया नमन

राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने शहीदों को किया नमन

मुंबई। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी, महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से सांताक्रुज पूर्व में 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेहरू रोड स्थित सुधाकुंज बिल्डिंग के कॉर्नर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारत माता के तीन सपूत – भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए वाकोला पुलिस के पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इन तीनों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी, उनकी क्रांति की गूंज ने अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था। कार्यक्रम में वाकोला पुलिस के इंस्पेक्टर मुले और कई पुलिसकर्मी शामिल हुए। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के महाराष्ट्र प्रभारी अजय शर्मा, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष अधिवक्ता शेषनारायण पांडे, महाराष्ट्र सचिव संदीप उद्धरकर, राज गांवकर, अनिल गुप्ता, रणजीत, अजित, उमाशंकर, हरिशंकर, गणेश सहित कई स्थानीय लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शहीद दिवस के इस कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला, जहां उपस्थित लोगों ने देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को नमन किया और उनकी याद में कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments