Homeउत्तर प्रदेशएनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर: कैडेट्स ने सीखी राइफल संचालन और अग्निशमन...

एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर: कैडेट्स ने सीखी राइफल संचालन और अग्निशमन की बारीकियां

झांसी, उत्तर प्रदेश। 32 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ सैन्य, सुरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल अभय सिंह देव के निर्देशन में किया जा रहा है।दिन की शुरुआत प्रातःकालीन शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) से हुई, जिसके बाद कैडेट्स को ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। सैन्य प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को .22 राइफल की होल्डिंग, सुरक्षा नियमों तथा उसके सुरक्षित संचालन की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कैडेट्स की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रीय विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित विशेष फायर फाइटिंग प्रशिक्षण में कैडेट्स को आग लगने के विभिन्न कारणों, आग की अलग-अलग श्रेणियों, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव और आग पर नियंत्रण के व्यावहारिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। सायंकालीन सत्र में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कैडेट्स ने समसामयिक विषयों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। दिन का समापन अनुशासित इवनिंग कॉल के साथ हुआ। शिविर के सफल संचालन में सूबेदार मेजर प्रेम सिंह, पीआई स्टाफ, जीसीआई ललिता शर्मा, जीसीआई मोहिनी सिंह यादव सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एएनओ और सीटीओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना, सैन्य दक्षता तथा आपदा प्रबंधन संबंधी कौशल का प्रभावी विकास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments