HomeMaharashtraमुंबईकरों को कल से पानी कटौती से मिलेगी मुक्ति

मुंबईकरों को कल से पानी कटौती से मिलेगी मुक्ति

वी बी माणिक
मुंबई।
पिछले 15 -20 दिनों से मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा पानी की चल रही अघोषित कटौती के कारण सभी मुंबईकर पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे। जो कल से सभी को बिना कटौती के पानी मिलेगा। मनपा प्रशासन ने सभी तांत्रिक क्रियाओं को सुधार लिया है। मनपा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से 15 प्रतिशत प्रतिशत कटौती चल रही थी पर इस कटौती के नाम पर मुंबई के कई इलाकों में पानी ही नही आता था, कितने पानी माफियाओं द्वारा पानी के टैंकर को ब्लैक कर रहे थे। जिसपर मनपा प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही किया। मुंबई वासियो के मजबूरी का भरपूर फायदा उठाया। पानी माफिया अभी भी सक्रिय है। इस बार गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार अब सर्कुलर जारी करने जा रही है कि दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कोई भी कार्यक्रम आयोजित नही किये जायेंगे। मुंबई में अभी भी पानी का संकट है। इसके बावजूद आज से मुंबई को पूरा पानी सप्लाई किया जाएगा। मनपा अब पानी की कटौती नही करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments