HomeMaharashtraबलात्कारी कुलदीप सेंगर की सजा निलंबन पर भड़की मुंबई युवक कांग्रेस

बलात्कारी कुलदीप सेंगर की सजा निलंबन पर भड़की मुंबई युवक कांग्रेस

जीनत शबरीन ने ‘बेटी बचाओ’ को बताया सरकार का खोखला नारा

मुंबई। उन्नाव बलात्कार मामले में आरोपी और पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित किए जाने के फैसले के विरोध में मुंबई युवक कांग्रेस ने तीखा आक्रोश जताया है। इस फैसले को महिलाओं के न्याय के साथ विश्वासघात बताते हुए युवक कांग्रेस ने मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में एक अनोखा जन-जागरण अभियान चलाया। मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में कार्यकर्ता सांताक्रुज से चर्चगेट तक लोकल ट्रेन में सफर करते हुए यात्रियों से सीधे संवाद में उतरे और उन्हें उन्नाव मामले की पृष्ठभूमि से अवगत कराया। इस दौरान प्रभारी पवन मजीठिया, प्रदेश महासचिव संतोष गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी को संरक्षण दे रही है। जीनत शबरीन ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अब सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है और सत्ता का दुरुपयोग कर बलात्कार के आरोपियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्नाव मामला महिलाओं के प्रति भाजपा के असंवेदनशील रवैये को उजागर करता है। युवक कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़ा सवाल है, और जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष सड़कों से लेकर लोकल ट्रेनों तक लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments