Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई में पहली बार 'WAVES समिट' की मेज़बानी, मनोरंजन की दुनिया को...

मुंबई में पहली बार ‘WAVES समिट’ की मेज़बानी, मनोरंजन की दुनिया को मिलेगा नया मंच

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस मई में भारत के पहले विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की मेज़बानी करने जा रहा है। 1 से 4 मई तक आयोजित होने वाले इस वैश्विक आयोजन की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में भाग लेंगे और यह भारत को दृश्य-श्रव्य और रचनात्मक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। फड़नवीस ने यह भी बताया कि मुंबई में देश का पहला ‘भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान’ (IICT) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “मुंबई भारत की मनोरंजन राजधानी है, लेकिन अब हमारा उद्देश्य इसे दुनिया की मनोरंजन राजधानी बनाना है। उन्होंने आगे बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मलाड में 240 एकड़ से अधिक भूमि विश्वस्तरीय रचनात्मक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रदान की है, जहाँ कोई भी फिल्म सिटी या अन्य प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है। फड़नवीस ने मुंबई के फिल्म निर्माण के लिए प्राकृतिक अनुकूलता का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसा वातावरण देश में और कहीं नहीं है। भारत पहले से ही मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली स्थान रखता है और देशभर में फैली रचनात्मक प्रतिभा इसे और भी समृद्ध बना रही है। वेव्स समिट का उद्देश्य भारत को कंटेंट निर्माण का हब, निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य और ‘क्रिएट इन इंडिया’ पहल का अग्रदूत बनाना है, जिससे भारत की अंतरराष्ट्रीय पहुंच और सशक्त होगी। यह सम्मेलन मनोरंजन उद्योग की प्रमुख हस्तियों, हितधारकों और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाकर चर्चा, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देगा। वेव्स समिट वैश्विक व्यापार, संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा और भारत के मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments