HomeमुंबईMumbai: उल्हासनगर में शिवसेना (शिंदे गुट) के शाखा प्रमुख की हत्या

Mumbai: उल्हासनगर में शिवसेना (शिंदे गुट) के शाखा प्रमुख की हत्या

Mumbai

मुंबई :(Mumbai) ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर के कैंप नंबर पांच इलाके में बीती रात अज्ञात लोगों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना गुट के शाखा प्रमुख की जघन्य हत्या कर दी। इस घटना की छानबीन हिल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार उल्हासनगर में जय जनता कालोनी में शिंदे गुट के शाखाप्रमुख शब्बीर शेख बैठे थे। वहां पर अचानक पर पांच से छह लोग पहुंचे और शब्बीर शेख पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में मौके पर ही शब्बीर शेख की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही हिल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कार्य शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments