HomeMaharashtraMUMBAI: ठाणे में एसटी बस- कंटेनर के बीच टक्कर में दो घायल

MUMBAI: ठाणे में एसटी बस- कंटेनर के बीच टक्कर में दो घायल

MUMBAI

मुंबई:(MUMBAI) ठाणे जिले में मुंबई -अहमदाबाद हाइवे पर विवियाना मॉल के पास शनिवार को सुबह एसटी बस और कंटेनर के बीच हुई टक्कर में दो यात्री घायल हो गए। इन दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। ठाणे पुलिस की टीम फरार टैंकर चालक को सरगर्मी से तलाश रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह एसटी बस ठाणे से बोरिवली की ओर जा रही थी। विवियाना मॉल के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। इस घटना में बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस बस में कुल 9 यात्री सवार थे। इनमें से दो घायल हो गए। घायलों में बस वाहक और एक महिला भी है। इस घटना के बाद हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया था। ठाणे पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बस को हाइवे से हटा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments