Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraMumbai: मुंबई में बारिश का कहर, भायखला में पेड़ गिरने से एक...

Mumbai: मुंबई में बारिश का कहर, भायखला में पेड़ गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Mumbai

बारिश का असर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों पर भी पड़ा

मुंबई:(Mumbai) मुंबई समेत उपनगरों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बारिश ने कहर जारी है। भायखला इलाके में आज तड़के पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। लगातार बारिश की वजह से मुंबई सहित उपनगरीय इलाकों मसलन कांदिवली, बोरीवली, मलाड, अंधेरी, गोरेगांव, दहिसर इलाकों के निचले जगहों पर जलभराव हो गया है। बारिश का असर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों पर भी पड़ा है, जिससे ट्रेनें कुछ देरी से चल रही है।

भारी बारिश की वजह से आज तडक़े तकरीबन ढाई बजे भायखला के इंदू आयल मिल परिसर में पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ के पास ही छह लोग सो रहे थे। इस घटना में रहमान खान (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए और दो लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना में घायलों का इलाज जेजे अस्पताल में हो रहा है। फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और पेड़ रास्ते से हटाने का काम कर रहे हैं।

इसी तरह भारी बारिश की वजह से मुंबई शहर और उपनगर के रास्ते जलमय हो गए हैं। मुंबई नगर निगमकर्मी बिजली पंप के सहयोग से जलनिकासी का काम कर रहे हैं। तेज बारिश का असर आम लोगों के कामकाज पर भी पड़ा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृहजिले ठाणे में भी कई जगहों पर जलभराव हो गया है। कई जगहों पर गड्ढे भी पड़ गये हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कोंकण तट पर पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इन चारों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments