HomeMaharashtraMumbai: मुंबई में कहर बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत

Mumbai: मुंबई में कहर बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) करीब 15 दिन बाद देरी से मुंबई में दाखिल हुए मानसून ने कहर ढाया है। बीते 6 दिनों में भारी बारिश ने 10 लोगों की जान ले ली है और करीब 15 लोग घायल हुए हैं।

मुंबई व उपनगरों में भारी बारिश हो रही है। देर से पहुंची बारिश से लोग खुश हैं, लेकिन हो रही दुर्घटनाओं से लोग गमगीन भी हो रहे हैं। जर्जर इमारतों, पेड़ और टहनियां गिरने से लोगों की जान जा रही है। कल देर रात मुंबई के भायखला इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। इंदु ऑयल मिल परिसर में घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार की रात ढाई बजे हुआ।

इस दुर्घटना के बाद लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन पेड़ भारी होने के कारण कुछ कर नहीं सके। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने घर में फंसे सभी को निकाल कर नजदीकी जेजे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 22 वर्षीय युवक रहमान खान की मौत हो गई। दूसरे युवक रिजवान खान का इलाज चल रहा है। एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया।

मुंबई और उपनगरों में सुबह से ही बारिश हो रही है। उपनगरों में बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी, गोरेगांव, दहिसर इलाकों में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों पानी भरने की समस्याएं खड़ी हो रही है, तो कुछ जगहों पर पेड़, घर गिरने की घटनाएं भी हो रही हैं। बीते दो दिनों में पेड़ गिरने की तीन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कई घरों की दीवारें गिर गई। मुंबई, ठाणे रायगढ़ जिले में सुबह से भारी बारिश हो रही है। बारिश से लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जलजमाव के कारण पश्चिम उपनगर के कई मार्गों को बंद करना पड़ा।

अषाढ़ी एकादशी और बकरीद का त्योहार होने से आज सरकारी छुट्टी है, लेकिन भारी बारिश के कारण त्योहार मनाने में भी परेशानी आ रही है। वडाला स्थित विट्ठल मंदिर पर भीगने के बाद भी दर्शन करने वाले भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। भीड़ के कारण बेस्ट बसों के रूट बदले गए हैं। बसों के मार्ग में बदलाव कर लेडीज जहांगीर मार्ग फाइव गार्डन, रूईया कॉलेज, बाबासाहेब आंबेडकर रोड से चलाया जा रहा हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments