Tuesday, April 16, 2024
Google search engine
HomeCrimeMumbai: अहमदनगर जिले में औरंगजेब का पोस्टर लहराने वाले चार गिरफ्तार

Mumbai: अहमदनगर जिले में औरंगजेब का पोस्टर लहराने वाले चार गिरफ्तार

Mumbai

औरंगजेब का नाम लेने वालों को बक्शा नहीं जाएगा: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: (Mumbai) अहमदनगर के मुकुंदनगर में एक उर्स के दौरान जुलूस में औरंगजेब का पोस्टर लहराने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में औरंगजेब का नाम लेने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार अहमदनगर जिले में फकीरवाड़ा इलाके में रविवार रात हजरत डंबहारी हजरत के उर्स के मौके पर एक जुलूस निकाला गया था। जुलूस जब मुकुंद नगर इलाके में पहुंचा तो कुछ लोगों औरंगजेब का पोस्टर लहराना शुरू कर दिया। इस जुलूस में औरंगजेब की तस्वीर वाली तख्ती के साथ कुछ लोगों ने डांस भी किया। इस डांस का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया है। सोमवार को भिंगार कैंप पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी सचिन नवनाथ धोंडे ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित मोहमंद सरफराज इब्राहिम सैयद उर्फ सरफराज जागीरदार, अफनान आदिल शेख उर्फ खड़ा, शेख सरवर और जावेद शेख उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

उर्स के जुलूस केे दौरान औरंगजेब का पोस्टर लहराने की घटना पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में औरंगजेब का नाम लेने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments