HomeArchitectureBreakingमुंबई जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, अंगदानकर्ताओं के परिजनों का हुआ सम्मान

मुंबई जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, अंगदानकर्ताओं के परिजनों का हुआ सम्मान

मुंबई। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंबई शहर जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में जिला कलेक्टर श्रीमती आंचल गोयल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद योजना भवन में अंगदान करने वाले दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को श्रीमती गोयल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निवासी उप कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानंद लंगड़ापुरे, डिप्टी कलेक्टर गणेश सांगले, उप जिला चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर सुरवसे, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत पनवेकर, डिप्टी कलेक्टर रत्नदीप गायकवाड़ समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कलेक्टर श्रीमती गोयल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान और अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जोर दिया कि स्वतंत्रता का महत्व केवल उत्सव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन में झलकना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुंबई शहर जिले ने पिछले कुछ वर्षों में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और विविधता में एकता इसकी सबसे बड़ी पहचान है। अंत में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments