HomeArchitectureBreakingमुंबई कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान, केंद्र व राज्य सरकार...

मुंबई कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान, केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ तीखा विरोध

मुंबई। केंद्र की मोदी सरकार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मुंबई कांग्रेस ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान मुंबई कांग्रेस ब्लॉक 94 के अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में गुरुवार शाम वार्ड क्रमांक 94 के खार (पूर्व) स्टेशन रोड स्थित बीएमसी चौकी के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर सत्ता हासिल की है। उनका कहना था कि “वोटों की चोरी करके बनी यह सरकार अब जनता का भरोसा खो चुकी है, जबकि चुनाव आयोग निष्पक्षता के बजाय सत्ता पक्ष के हित में कार्य कर रहा है। इसी पृष्ठभूमि में मुंबई कांग्रेस ने नारा दिया- “वोट चोर, गद्दी छोड़।
अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता सचिन सावंत, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजीव बागड़ी, जिला सेवादल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, रोजगार सेल के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, गनपत गांवकर, भूपेंद्र दायमा, अमर सिंह, किशन निषाद, राधेश्याम प्रजापति, अमर सिंह और राजू चौबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अभियान को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा और जनता के बीच राजनीतिक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments