HomeपालघरMumbai: सड़क दुर्घटना में भाई - बहन की मौत

Mumbai: सड़क दुर्घटना में भाई – बहन की मौत

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) पालघर जिले के कासा पुलिस स्टेशन अंतर्गत मोड़गांव,खोरीपाडा रोड स्थित एक दुर्घटना में दो छोटे भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में आक्रोश है।मिली जानकारी के अनुसार, मोड़गांव,खोरीपाडा रोड में एक भीषण हादसा हुआ है, तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर चल रहे दो लोगों को कुचल दिया।

इसमें दो भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में मरने वाले भाई-बहनों के नाम प्रीति मलकारी (12) और शाहीद मलकारी (7) हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची कासा पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन चालक अतुल उर्फ पिंटया हरजी ठाकरे के ऊपर धारा 304 (अ) व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आगे की तहकीकात पीएसआई संदीप नगारे कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments