HomeBusinessMumbai: ईडी के समक्ष फेमा मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए...

Mumbai: ईडी के समक्ष फेमा मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए अनिल अंबानी

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी (ADA) समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक 64 वर्षीय अनिल अंबानी फेमा की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी के बलार्ड एस्टेट क्षेत्र स्थित कार्यालय में उपस्थित हुए।

ईडी ने जिस मामले में अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए तलब किया है, उसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले अनिल अंबानी यस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले में 2020 में ईडी के सामने पेश हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments