HomeCrimeMumbai: ठाणे में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई...

Mumbai: ठाणे में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान, राहगीरों को भी लगी गंभीर चोट

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में एक कार ने मोटरसाइकिल और कुछ राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 40 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए है। घटना 2 अप्रैल की शाम को बारवे रोड पर सड़क किनारे एक ढाबे के पास हुई। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

मौके पर हुई बाइक सवार की मौत
36 वर्षीय स्कूल शिक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़ित ने बताया कि वह और उसका दोस्त किरणदास राठौड़ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों गिर पड़े और चोटिल हो गए। अधिकारी ने कहा कि राठौड़ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अन्य राहगीर भी हुए घायल
बता दें कि दुर्घटना में दो अन्य राहगीर भी घायल हो गए जिनका कल्याण के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा
इससे पहले, 17 मार्च को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उर्स टोल प्लाजा के पास एक कार की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बता दें कि कार मुंबई से पुणे जा रही थी। इसने सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के नीचे ही जा घुसी थी और तीन लोगों ने मौके पर ही अपनी जान गंवा दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments