HomeपालघरMumbai: स्कूल बस में आग लगने से मचा हड़कंप

Mumbai: स्कूल बस में आग लगने से मचा हड़कंप

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) पालघर के विरार इलाके में बुधवार को एक बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

बस के चालक और परिचालक ने बच्चों को शीघ्रतापूर्वक गाड़ी से उतारने में मदद की। राहत की बात ये है कि बस में सवार पांच स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट-सर्किट की वजह से बस में आग लगने का संदेह है।

बोलिंज दमकल स्टेशन के दमकल कर्मी तेजस पाटिल ने बताया कि बस में पांच विद्यार्थी सवार थे। बस स्कूल जा रही थी कि तभी अचानक से इसमें आग की लपटे उठने लगी।अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के चार लोगों टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments