HomeCrime40 दिन की बेटी को मां ने 14वें फ्लोर से फेंका

40 दिन की बेटी को मां ने 14वें फ्लोर से फेंका

मुंबई। मुंबई के मुलुंड इलाके में एक झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपनी 40 दिन की बच्ची को उठाकर 14वीं मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। आनन फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के खिलाफ बच्ची की हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला दिव्यांग है और बोलने व सुनने में अक्षम है। इसलिए अभी तक वारदात के कारण भी साफ नहीं हो सके हैं। पुलिस के मुताबिक यह वारदात मुलुंड वेस्ट के जेवर रोड पर गुरुवार देर शाम की है। यहां एक सोसायटी में रहने वाली यह दिव्यांग महिला 14वीं मंजिल पर परिवार के साथ रहती थी। 40 दिन पहले ही उसे बेटी हुई थी। इस 40 दिन में ही उसके घर में कुछ ऐसे हालात बन गए कि गुस्से में आकर महिला ने अपनी मासूम बच्ची को बालकनी से नीचे फेंक दिया। आशंका है कि बेटी पैदा होने को लेकर घर में कुछ विवाद था। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। चूंकि महिला बोलने और सुनने में अक्षम है, इसलिए अभी तक उससे ठीक से पूछताछ तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक पिछले साल जुलाई महीने में इस महिला के सात माह के बच्चे की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments