Friday, May 8, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraसिंधुदुर्ग का मूठ गांव बना राज्य का पहला पूर्ण स्वगणना करने वाला...

सिंधुदुर्ग का मूठ गांव बना राज्य का पहला पूर्ण स्वगणना करने वाला गांव

मुंबई। मूठ गांव ने स्वगणना अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य का पहला पूर्ण स्वगणना करने वाला गांव बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद राज्य के अन्य गांवों से भी मूठ गांव से प्रेरणा लेकर समयबद्ध तरीके से स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। श्रीमती डांगे ने कहा कि राज्य के सभी गांवों को मूठ गांव के आदर्श का अनुसरण करते हुए स्वगणना प्रक्रिया को सफल बनाना चाहिए। सिंधुदुर्ग जिला के इस गांव में सभी परिवारों ने स्वगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। तृप्ती धोडमिसे के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। गांव में कुल 36 घर और 43 परिवार हैं, जबकि कुल जनसंख्या 144 है। सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक स्वगणना अभियान में भाग लेते हुए सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। इस सफलता के पीछे ओंकार ओतारी की सूक्ष्म योजना और प्रशासनिक टीम की मेहनत महत्वपूर्ण रही। नायब तहसीलदार, मंडल अधिकारी तथा तलाठियों ने भी अभियान को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन के आह्वान पर सकारात्मक सहयोग दिया। मूठ गांव की यह उपलब्धि न केवल सिंधुदुर्ग जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायी मानी जा रही है। इस सफलता ने यह साबित किया है कि प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय होने पर किसी भी लक्ष्य को प्रभावी तरीके से हासिल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments