HomeArchitectureBreakingमीरा-भायंदर में बारिश के बाद चला "गहन सफाई अभियान", 10 स्थानों पर...

मीरा-भायंदर में बारिश के बाद चला “गहन सफाई अभियान”, 10 स्थानों पर हुआ व्यापक कार्य

मीरा-भायंदर। भारी बारिश के बाद शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने शुक्रवार को “गहन सफाई अभियान” का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए. शर्मा ने किया और वे स्वयं हाटकेश चौक क्षेत्र में सफाई कार्य में शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर, सहायक आयुक्त योगेश गुणीजन, सफाई निरीक्षक, अग्निशमन दल एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से शहर के 10 स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों और मानसून के बाद जमा हुए कचरे को साफ कर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments