Friday, May 22, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमानसून से पहले मीरा भाईंदर महानगरपालिका अलर्ट, खतरनाक इमारतों को खाली कराने...

मानसून से पहले मीरा भाईंदर महानगरपालिका अलर्ट, खतरनाक इमारतों को खाली कराने के निर्देश

मुंबई। मीरा भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में खतरनाक इमारतों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद ए.शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी प्रतिबंधात्मक और त्वरित उपाय करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त स्वप्नील सावंत, अतिक्रमण विभाग प्रमुख तथा विभिन्न प्रभागों के सहायक आयुक्त उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर के सभी प्रभागों में स्थित खतरनाक इमारतों को खाली कराने, नोटिस प्रक्रिया तेज करने तथा वहां रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खतरनाक इमारतों में रहने वाले नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर जरूरत के अनुसार पुलिस बंदोबस्त उपलब्ध कराया जाए, ताकि इमारतों को खाली कराने की प्रक्रिया प्रभावी और तेज गति से पूरी की जा सके। महानगरपालिका प्रशासन ने अधिकारियों को मानसून शुरू होने से पहले सभी संवेदनशील और जर्जर इमारतों की स्थिति का पुनः निरीक्षण करने तथा नागरिकों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments