HomeCrimeनाबालिग को बेहोश कर किया रेप, ४ आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बेहोश कर किया रेप, ४ आरोपी गिरफ्तार

कल्याण। सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई खुद को ढालने की कोशिश में लगा है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जैसा सोशल मीडिया पर दिखता है वैसा असल में होता नहीं है। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के कल्याण में रहने वाली एक १५ साल की नाबालिग के साथ हुआ है। नाबालिग की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई, लेकिन ये दोस्ती लड़की को भारी पड़ गई। युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। कोलसेवाडी पुलिस ने इस मामले में ४ युवकों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस को नाबालिग ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। इस युवक ने लड़की को मिलने के लिए अपने रूम पर बुलाया। जब युवती वहां पहुंची को उस शख्स ने उसे कुछ खाने को दिया। वो खाते ही नाबालिग बेहोश हो गई। उसके बेहोश होने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर एक बार फिर उसने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया। इस बार उसके साथ ३ लड़के भी थे। सभी ने बारी-बारी उसके साथ बलात्कार किया।
नशे का ओवरडोज देकर किया गया रेप
पुलिस जांच में पता चला है कि रेप करने से पहले आरोपी ने लड़की को नशीली चीज का ओवरडोज दिया था। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम साहिल राजभर, सुजल गवली और विजय बेरा हैं। इस मामले में एक नाबालिग भी शामिल था उस आरोपी को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments