HomeFashionNew Lookमॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम आठ दिवसीय भारत दौरे पर, मुंबई से...

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम आठ दिवसीय भारत दौरे पर, मुंबई से की शुरुआत

मुंबई। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम मंगलवार को अपनी आठ दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत के लिए मुंबई पहुँचे। पोर्ट लुई से वाणिज्यिक उड़ान द्वारा मुंबई आगमन के बाद उन्होंने शहर के एक आलीशान होटल में आयोजित व्यावसायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अधिकारियों के अनुसार, रामगुलाम बुधवार दोपहर एक विशेष उड़ान से वाराणसी रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान डॉ. रामगुलाम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। वे रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री वाराणसी, अयोध्‍या और तिरूपति भी जाएंगे। वे मुम्‍बई में एक व्‍यापार कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य रक्षा, व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करना है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच घनिष्ठ और विशेष संबंध हैं। ये संबंध साझा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के मुख्‍य समुद्री पड़ोसी के रूप में मॉरीशस, भारत के महासागर दृष्टिकोण अर्थात् पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्‍नति और पड़ोसी प्रथम नीति में विशेष स्‍थान रखता है। मॉरीशस ग्‍लोबल साउथ में एक महत्‍वपूर्ण साझेदार भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments