Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraशिलफाटा-महापे रोड पर गोदाम में भीषण आग: पांच घंटे की मशक्कत के...

शिलफाटा-महापे रोड पर गोदाम में भीषण आग: पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

ठाणे। शिलफाटा-महापे रोड स्थित शिल इलाके में रविवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को शिल अग्निशमन केंद्र से सुबह 6:44 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग नवाज़ ढाबा क्षेत्र के शमीम परिसर में स्थित लगभग 4500 वर्ग फुट के गोदाम में लगी थी, जहां हाइड्रोलिक पेपर बेलिंग प्रेस मशीन और बड़ी मात्रा में स्क्रैप कार्डबोर्ड रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही ठाणे नगर निगम के दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, साथ ही टॉरेंट पावर के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के लिए दो हाई-राइज़ फायर इंजन, एक रेस्क्यू वाहन और एक जीप तैनात की गई। लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 11:24 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस आग में गोदाम में रखा स्क्रैप कार्डबोर्ड, हाइड्रोलिक मशीन और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा है। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार, आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments