Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeखरांगणा में गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त, 36 मवेशियों...

खरांगणा में गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त, 36 मवेशियों को जीवनदान

वर्धा। वर्धा जिले के खरांगणा में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस और गोरक्षकों की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। तरोडा फाटे पर की गई इस कार्रवाई में गोवंश से भरे कुल 9 वाहन जब्त किए गए, जिनमें प्रत्येक वाहन में 4-4 मवेशी ठूंसकर भरे गए थे। इस तरह कुल 36 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जीवनदान दिया गया। पुलिस ने मौके से करीब 56 लाख 80 हजार रुपये का माल जब्त किया है और इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को तरोडा से पुलिस पाटिल गौरव वंजारी ने खरांगणा थाने को सूचना दी कि पिंपलखुटा से तरोडा मार्ग पर बाबाराव ढोणे के खेत के पास गोरक्षकों ने मवेशियों से भरे नौ वाहनों को रोका है और वहां भीड़ जमा हो गई है। सूचना मिलते ही पीएसआई दीपक सौलंकी के नेतृत्व में खरांगणा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 8 छोटे मालवाहक और 1 बड़ा वाहन, कुल 9 वाहन पाए गए, जिनमें प्रत्येक में 4-4 बैल ठूंसकर भरे गए थे। पुलिस ने पंचनामा कर सभी वाहन जब्त किए और सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि बिना किसी वैध अनुमति के मवेशियों की ढुलाई की जा रही थी। पुलिस ने वाहन क्रमांक एमएच 21 बीएच 7529, एमएच 16 एवाई 4723, एमएच 21 बीएच 7530, एमएच 16 एवाई 8749, एमएच 21 बीएच 7549, एमएच 21 बीएच 8498, एमएच 21 बीएच 8978, एमएच 14 ईएम 9243 और एमएच 21 बीएच 8890 समेत कुल नौ वाहन जब्त किए हैं।
आरोपी और आगे की कार्रवाई
इस प्रकरण में तुकाराम रामेश्वर कावले (24), ज्ञानेश्वर आसाराम मोहिते (27), लक्ष्मण विठ्ठल कावले (25), विलास तुलशीराम शहाणे (35), रविंद्र संजय जाधव, हनुमान विठ्ठल कावले (23), लक्ष्मण राम चौधरी (29), शाम कासीनाथ कुहीरे (35) और सुरेश मच्छिंद्र भुसारी (26) सभी जिला जालना निवासी आरोपियों के खिलाफ खरांगणा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी मवेशियों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
समुद्रपुर क्षेत्र में भी कार्रवाई
इसी तरह वर्धा जिले के समुद्रपुर क्षेत्र में भी गोवंश तस्करी का एक और मामला सामने आया है। पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीडी 4151 से गोवंश की तस्करी की जा रही है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही ट्रक चालक और उसका साथी मेवाद ढाबे के पास वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में ट्रक से 3 मवेशी मृत अवस्था में पाए गए, जबकि 25 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जीवनदान दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक, एक मोबाइल सहित कुल 36 लाख 55 हजार रुपये का माल जब्त किया है। मामले की जांच समुद्रपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। इन लगातार कार्रवाइयों से यह साफ है कि जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है और इस अवैध गतिविधि पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments