Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra‘साधना सप्ताह 2026’ में महाराष्ट्र अव्वल, मिशन कर्मयोगी में बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

‘साधना सप्ताह 2026’ में महाराष्ट्र अव्वल, मिशन कर्मयोगी में बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

मुंबई। केंद्र सरकार की ‘मिशन कर्मयोगी’ पहल के तहत आयोजित ‘साधना सप्ताह 2026’ में महाराष्ट्र ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर नया मानदंड स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान, कौशल विकास और बेहतर सार्वजनिक सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए मिशन कर्मयोगी ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस मंच को उपलब्ध कराने और निरंतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। इस पहल के तहत महाराष्ट्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने iGOT Karmayogi Platform पर कुल 46 लाख 94 हजार 597 पाठ्यक्रम पूरे किए और 6 लाख 59 हजार 759 एआई-आधारित प्रमाणपत्र प्राप्त किए। इसे आधुनिक सुशासन और क्षमता निर्माण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया है।देशभर में लगभग 33 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘साधना सप्ताह’ में भाग लेते हुए औसतन चार घंटे का प्रशिक्षण पूरा किया, जिसमें महाराष्ट्र से ही 5 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की प्रशासनिक कार्यक्षमता और कार्यसंस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments