Monday, June 17, 2024
Google search engine
HomeCrimeMaharashtra: पति से पीछा छुड़ाने के लिए महिला ने दी थी एक...

Maharashtra: पति से पीछा छुड़ाने के लिए महिला ने दी थी एक लाख की सुपारी, जानें हत्यारों तक कैसे पहुंची पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई की एक महिला को सुपारी देकर पति की हत्या करने का आरोप में गिरफ्तार किया है। पेशे मजदूर व्यक्ति का शव पालघर जिले में एक नाले में मिला था। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में एक दंपति को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि महिला अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने पति को मारने के लिए एक दंपति को सुपारी दी। आरोपी मुंबई के गोरेगांव के रहने वाले हैं। पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि मृतक भी उसी इलाके में रह रहा था।

अधिकारी ने बताया कि 27 जनवरी को पालघर जिले के नायगांव के पास एक नाले में सड़ी-गली लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि व्यक्ति की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को व्यक्ति की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। जिसमें दर्ज कपड़ों के विवरण से मृतक की पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक दंपति और एक महिला हाल ही में गोरेगांव से लापता हो गए हैं। इसके बाद पुलिस तीनों को गुजरात के वापी से गिरफ्तार कर लिया।

पति की हत्या करने के लिए एक लाख की हुई थी डील
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दंपति ने बताया कि उन्हें मजदूर की 30 वर्षीय पत्नी ने उसे मारने के लिए पैसे का लालच दिया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मजदूर की पत्नी ने दंपति को एक लाख रुपये देने का वादा किया था और अग्रिम भुगतान के रूप में 20,000 रुपये दिया था। फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments