Thursday, April 25, 2024
Google search engine
HomeCrimeMaharashtra: मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी में चाकू घोंप कर की व्यक्ति...

Maharashtra: मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी में चाकू घोंप कर की व्यक्ति की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।‌ दरअसल यह पूरी घटना ठाणे जिले के मुंब्रा की है। मुंब्रा में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। ‌ वहां सभी लोग पार्टी का आनंद ले रहे थे और जमकर नशा कर रहे थे। उसी दौरान 29 वर्षीय व्यक्ति और दोनों आरोपियों के बीच में शराब पीने के बाद बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गुस्से में व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।

चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट
आरोपी दोनों भाइयों ने 29 साल के उदय कदम को चाकू से वार कर मार डाला। इससे पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई वह मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया और उन्होंने बताया कि व्यक्ति से हुई बहस के कारण उसे चाकू घोंप कर मार डाला। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बुजुर्ग ने अपनी पत्नि को उतारा मौत के घाट
मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार 64 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने ही पति पत्नी की हत्या कर दी। वही इसके बाद व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। दरअसल गुरुवार को एक बुजुर्ग पलानी यादव ने अपनी पत्नी कविता यादव पर चाकू से कई वार किए और फिर खुदकुशी कर ली। कविता की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था बुजुर्ग
पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि पलानी यादव करीब 28 साल से बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था। अपनी बीमारी से कई सालों से पीड़ित होने के बाद व्यक्ति मानसिक रूप से भी अस्वस्थ हो गया था। इसलिए उसने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान ले ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments