Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraरमजान के दौरान मदरसों की ‘मैपिंग’ करा रही महाराष्ट्र सरकार: सपा विधायक

रमजान के दौरान मदरसों की ‘मैपिंग’ करा रही महाराष्ट्र सरकार: सपा विधायक

मुंबई। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रईस शेख ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार रमजान के पवित्र महीने में राज्य में मदरसों की ‘मैपिंग’ करा रही है। ठाणे जिले के भिवंडी से विधायक शेख ने एक बयान में सरकार से यह भी पूछा कि इस तरह की कवायद करने से पहले समुदाय से परामर्श क्यों नहीं लिया गया या उन्हें विश्वास में क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि एक ओर चुनाव आचार संहिता लागू है तो दूसरी ओर शिक्षा विभाग, जिला परिषद और नगर पालिकाएं मदरसों में पढ़ने वाले मुस्लिम व गैर-मुस्लिम छात्रों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए ‘मैपिंग’ करा रही हैं। शेख ने कहा, “एक तरफ जहां सरकार डॉ. जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना लागू कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मदरसों की ‘मैपिंग’ भी कर रही है। रमजान के पाक महीने में शिक्षा विभाग के कर्मचारी मदरसा संचालकों को जानकारी के लिए परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से रमजान में इस कवायद को तुरंत रोकने और इस मामले पर समुदाय के साथ बात करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments