Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा घोषित

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा घोषित

मुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 2 जून 2023 को एसएससी का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। बता दें इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा फरवरी मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

यहां चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर जाकर Maharashtra Board SSC 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट
* सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
* यहां MHSSC टाइप कर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर दर्ज कर 57766 पर भेजें। और रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments