HomeIndiaMaharashtra: कल्याण में स्कूल से लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे की मौत,...

Maharashtra: कल्याण में स्कूल से लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे की मौत, निर्माण स्थल के गड्ढे में डूबने से हुई घटना

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर पानी से भरे गड्ढे में 11 साल का एक बच्चा डूब गया। गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज सुबह कल्याण में उस समय हुई, जब पीड़िता रियान शेख स्कूल से घर लौट रहा था।

निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिरने से मौत
अधिकारी ने कहा कि लड़के की गेंद रास्ते में एक निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिर गई और वह उसे निकालने के लिए गड्ढे में घुस गया, जिसके बाद वह दलदल में फंस गया। उन्होंने कहा कि लोगों ने बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और वह डूब गया।

आकस्मिक मौत का मामला दर्ज
अधिकारी ने कहा कि शव को स्थानीय दमकलकर्मियों ने निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments