Monday, February 23, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहापारेषण की सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा 111 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न

महापारेषण की सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा 111 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी (महापारेषण) के अंतर्गत सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को राज्य के 111 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कुल 134 रिक्त पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 23 हजार 336 आवेदकों में से 15 हजार 541 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे के बीच आयोजित की गई। मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक, जळगांव, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर, सोलापुर, सांगली, सातारा और चंद्रपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सभी केंद्रों पर आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की सख्त जांच, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों ने विशेष सतर्कता बरती। महापारेषण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार (आईएएस) के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी तथा कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) श्रीमती सुचिता भिकाने ने परीक्षा का सुव्यवस्थित नियोजन किया। संबंधित अधिकारियों ने केंद्रवार समीक्षा कर पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। परीक्षा के दौरान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत जमाव पर प्रतिबंध लगाया गया था। परीक्षा केंद्र में बिना अनुमति प्रवेश तथा किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर सख्त रोक थी। पुलिस बंदोबस्त के चलते कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति के बावजूद परीक्षा राज्यभर में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न होने की जानकारी महापारेषण की ओर से दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments