
रक्षा मंत्री ने निकाय चुनाव में जीत के लिए योगी और चौधरी को सराहा
लखनऊ:(Lucknow) केन्द्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत को मुख्यमंत्री योगी तथा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की मुक्त कंठ से सराहना की और इसके लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है।
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि यह शानदार जीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में जनता के विश्वास और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की संगठनात्मक कुशलता का प्रतीक है।
रक्षामंत्री ने उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा पर अपना विश्वास जताने के लिए सभी मतदाताओं के प्रति भी आभार जताया है। इस सफलता के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।