HomeMaharashtra‘सहज प्रेरणा सम्मान 2026’ में समाज परिवर्तन की अग्रणी महिलाओं का सम्मान

‘सहज प्रेरणा सम्मान 2026’ में समाज परिवर्तन की अग्रणी महिलाओं का सम्मान

मुंबई। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सेवा, न्याय, सुशासन और लोककल्याण के आदर्शों से प्रेरित ‘सहज प्रेरणा सम्मान 2026’ का गरिमामय आयोजन मुंबई के बीकेसी स्थित एनएसई ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। सहज कलात्मक फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ फिल्मकार अरुणा राजे, अभिनेता राजपाल यादव, कमानी ट्यूब्स लिमिटेड की डायरेक्टर एवं फिक्की फ्लो मुंबई की चेयरपर्सन सीमा सरोज, डॉ. दीपा सिंह तथा राज शेखर जोशी की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन-दर्शन, सेवा भाव, महिला नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता रखते हैं। इस अवसर पर न्याय एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पूर्व प्रधान न्यायाधीश स्वाति चौहान, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में डॉ. सुजाता संजय बापट, आध्यात्मिक एवं युवा मूल्य नेतृत्व के क्षेत्र में डॉ. निवेदिता श्रेयांश, कला एवं सांस्कृतिक क्यूरेशन के क्षेत्र में वर्षा कराले तथा सामाजिक समावेशन एवं मानवीय गरिमा के क्षेत्र में अलीना आलम को सम्मानित किया गया। सम्मानित विभूतियों ने इसे केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि समाज, सहयोगियों और समुदायों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया। फाउंडेशन के निदेशक अरुण शेखर ने कहा कि यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में आशा, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन की नई दिशा दी है, जबकि प्रोग्राम मैनेजर दिव्य प्रकाश ने कहा कि युवाओं को सफलता के साथ-साथ सेवा, संघर्ष और सामाजिक उत्तरदायित्व के जीवंत उदाहरणों से भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। समारोह ने समाज में सेवा, संवेदनशीलता, न्याय और समावेशन जैसे मूल्यों को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments