Homeपुणे मंडलसांगली‘आम्रवृक्ष’ आत्मचरित्र का विमोचन, आष्टा शैक्षणिक संकुल की विभिन्न इमारतों का उद्घाटन

‘आम्रवृक्ष’ आत्मचरित्र का विमोचन, आष्टा शैक्षणिक संकुल की विभिन्न इमारतों का उद्घाटन

सांगली। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डॉ. अण्णासाहेब डांगे (आप्पा) के जीवनकार्य पर आधारित आत्मचरित्र ‘आम्रवृक्ष’ का विमोचन रविवार कों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों आष्टा, सांगली में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने डॉ. अण्णासाहेब डांगे का सत्कार भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों संत ज्ञानेश्वर शिक्षण संस्था के आष्टा शैक्षणिक संकुल की विभिन्न इमारतों का उद्घाटन तथा शिलान्यास भी किया गया। आष्टा शैक्षणिक संकुल में सुभद्रा इंटरनेशनल स्कूल, अण्णासाहेब डांगे कॉलेज ऑफ फार्मेसी और अण्णासाहेब डांगे औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का समावेश है। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति प्रा.राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष एड.राहुल नार्वेकर, मंत्री चंद्रकांत पाटील, मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, मंत्री जयकुमार गोरे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments