Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई...

एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने समन पर मोहलत देने से किया इनकार

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खार पुलिस ने उन्हें भेजे गए समन पर पेशी के लिए मांगी गई एक हफ्ते की मोहलत देने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को खार पुलिस ने कामरा को समन भेजा था, जिसके बाद उनके वकील ने बुधवार को पुलिस स्टेशन जाकर एक हफ्ते का समय मांगा। हालांकि, खार पुलिस ने यह मांग ठुकरा दी और अब बीएनएस सेक्शन 35 के तहत दूसरा समन जारी करने की तैयारी है।
कामरा पर तीन एफआईआर दर्ज
कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र में अब तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पहली एफआईआर मुंबई में दर्ज हुई, जिसे बाद में खार पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया। दूसरी एफआईआर ठाणे के डोंबिवली में दर्ज की गई थी, जिसे खार पुलिस को सौंपा गया। तीसरी एफआईआर नासिक के मनमाड पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई, जहां शिवसेना नेता मयूर बोरसे ने बीएनएस की धारा 353 के तहत मामला दर्ज कराया। मनमाड पुलिस ने इसे जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज कर खार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। अब खार पुलिस मामले की जांच तेज कर रही है और जल्द ही कुणाल कामरा को फिर से समन जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments