Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में Kidzee Pre School का शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास...

उन्नाव में Kidzee Pre School का शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष जोर

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जनपद के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर की आवास विकास कॉलोनी (कमलावती हॉस्पिटल के निकट) में Kidzee Pre School का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सुशील कुमार गौड़, पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अन्नू टंडन तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एडीएम सुशील कुमार गौड़ ने विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है और ऐसे संस्थानों की स्थापना समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है। कमलावती हॉस्पिटल के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद अब शिक्षा क्षेत्र में भी कदम रखते हुए Kidzee Pre School की स्थापना की गई है। विद्यालय के संस्थापक डॉ. एस.के. वर्मा एवं डॉ. आंचल वर्मा ने बताया कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आधुनिक और रचनात्मक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि उनके बौद्धिक, सामाजिक और नैतिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, रचनात्मक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में डॉ. अरुण रावत, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. एन.सी. वर्मा, डॉ. आर.के. पटेल, डॉ. अखिलेश सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, राहुल यादव, विशाल चौधरी, श्रेयांश यादव, आंचल श्रीवास्तव, कृतिका श्रीवास्तव, सारिका तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments