Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकेडीएमसी क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, विवाह प्रमाण पत्र के...

केडीएमसी क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, विवाह प्रमाण पत्र के लिए मांगे थे ₹1,500

ठाणे। ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के एक 52 वर्षीय क्लर्क को विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 1,500 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार क्लर्क की पहचान संतोष गजानन पठाने के रूप में हुई है, जो केडीएमसी के ‘आई’ वार्ड स्थित नागरी सुविधा केंद्र में कार्यरत है। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि उसने अपने चचेरे भाई के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था। आवेदन में एक गवाह स्थानीय नहीं था और उसका कोई रिश्तेदार भी नहीं था। इसके बावजूद गवाह को बदले बिना जल्दी प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया गया था। इस पर क्लर्क पठाने ने 2,000 रूपए की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने 8 अप्रैल को एसीबी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। 9 अप्रैल को की गई जांच में पुष्टि हुई कि क्लर्क ने 1,500 रूपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments