HomeArchitectureBreakingन्यायमूर्ति सुनील शुक्रे ने महाराष्ट्र के लोकायुक्त पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे ने महाराष्ट्र के लोकायुक्त पद की शपथ ली

राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे ने सोमवार को महाराष्ट्र के लोकायुक्त पद की शपथ ली। मंगलवार को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि लोकायुक्त राज्य में प्रशासनिक कार्यों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने और सुशासन तथा जवाबदेही को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments