HomeArchitectureBreakingझूलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में श्री गणेश उत्सव, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की...

झूलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में श्री गणेश उत्सव, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की पूजा-अर्चना

नागपुर। गोधनी स्थित झूलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में श्री गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को संस्थान का दौरा कर श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक परिणय फुके, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान, संस्था के अध्यक्ष महेश साधवानी, वीरेंद्र कुकरेजा, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के प्रमुख शैलेश जोगलेकर, जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर सहित घनश्यामजी कुकरेला, जयप्रकाश गुप्ता, गिरीश साधवानी, असरानी, संस्था के प्राचार्य डॉ. विवेक नानोती और उपाध्यक्ष एस.ई. चौधरी मौजूद थे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और छात्र भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस अवसर पर छात्रों से संवाद किया और संस्था की गतिविधियों की सराहना की। संस्था के प्रमुख महेश साधवानी ने उनका स्वागत किया और संस्थान की उपलब्धियों व चल रही शैक्षणिक पहलुओं की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments