HomeIndiaJammu: जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जम्मू पहुंचेंगे अमित...

Jammu: जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जम्मू पहुंचेंगे अमित शाह

जम्मू:(Jammu) विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने तथा श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 जून को जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत होगी।

गृहमंत्री 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सुबह सवा 11 बजे सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह शहर के भगवती नगर में रैली को संबोधित करने रवाना हो जाएंगे। गृहमंत्री भगवती नगर से वर्चुअल माध्यम से सांबा में सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के साथ कुछ अन्य विकास परियोजनाओं की नींव का पत्थर भी रखेंगे।

इस दौरान गृह मंत्री कुछ लोगों को गोल्डन कार्ड भी सौंपेंगे। दोपहर एक बजे रैली के बाद गृह मंत्री सीधे राजभवन रवाना हो जाएंगे। वह वहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर करीब तीन बजे श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। शाम को श्रीनगर में वह कुछ विकास परियोजनाओं का का शिलान्यास करने के साथ ही शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में वित्सता महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री श्रीनगर राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक में श्री बाबा अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेंगे। गृह मंत्री 24 जून को श्रीनगर के प्रताप पार्क में बलिदान स्तंभ का नींव पत्थर रखने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

गृहमंत्री के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। अमित शाह की सुरक्षा को लेकर जम्मू शहर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments