HomeIndiaरामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


पुणे। प्रकृति-समृद्ध परिसर में स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में शुक्रवार को भारतीय स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, कोषाध्यक्ष नीलेश गोसावी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रकाश आवडे उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबोले ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सैन्यकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के साहस और पराक्रम से भारत की सीमाएँ सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से भारतीय राष्ट्र में संकटों को पार कर पुनः प्रगति पथ पर अग्रसर होने की अद्भुत क्षमता रही है और भारत का अंतःसत्त्व फीनिक्स पक्षी की भाँति पुनर्जीवित होने वाला है। डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने उपस्थित जनों का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ‘वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम’ भी आयोजित किया गया, जिसमें विश्वभर से आए स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments