
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। श्री साई दरबार मंदिर के नवनिर्मित मुख्य द्वार एवं अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी स्मृति प्रवेश द्वार का सोमवार को समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर और विधिवत पूजन-अर्चन कर नवनिर्मित द्वार का शुभारंभ किया।इस अवसर पर श्री साई दरबार मंदिर के संस्थापक सुरेंद्र वर्मा बाबा ने सदर विधायक पंकज गुप्ता का 21 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच हुए स्वागत से पूरा मंदिर परिसर उत्सवमय नजर आया।उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया। विधायक पंकज गुप्ता ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के निवेदक एवं श्री साई दरबार मंदिर के संस्थापक सुरेंद्र वर्मा बाबा ने सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।इस अवसर पर सौरभ वर्मा, नीतू सिंह सेंगर, सचिन वर्मा, जयराम वर्मा, एकरम, केशल, मोती गोपाल, अमित, विशाल, लक्ष्मी, अंकित, मनोज वर्मा और राज अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ तिवारी और राधेश्याम शुक्ल ने किया।

