Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraडिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के हाथों ठाणे मनपा में सभागृह नेता कार्यालय...

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के हाथों ठाणे मनपा में सभागृह नेता कार्यालय और आधुनिक प्रेस रूम का उद्घाटन

ठाणे। ठाणे मनपा में नवीनीकरण किए गए सभागृह नेता कार्यालय और अत्याधुनिक प्रेस रूम का उद्घाटन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर शर्मिला पिंलोलकर ने की। इस अवसर पर आयुक्त सौरभ राव, राज्यसभा सांसद ज्योति वाघमारे, पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी एवं प्रशांत रोडे, मनपा इंजीनियर प्रशांत सोनाग्रा, उपायुक्त जी.जी.गोदापुरे, उमेश बिरारी, सबअर्बन इंजीनियर (विद्युत) शुभांगी केसवानी, सुधीर गायकवाड़, ठाणे जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष संजय पितले और दैनिक शहर पत्रकार संघ अध्यक्ष आनंद कांबले सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार उपस्थित रहे। नए प्रेस रूम के उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उन्होंने कोविड जैसी आपदा के दौरान पत्रकारों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से ठाणे मनपा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशाल प्रेस रूम तैयार किया गया है, जिससे पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments