
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए प्रेस कोर काउंसिल संगठन द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संजय पटेल ने अपनी टीम के साथ मिलकर प्रेस कोर काउंसिल बैनर तले शरबत कैंप का आयोजन किया, जहां राहगीरों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।इस दौरान हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण किया। वहीं जिन लोगों के पास तेज धूप से बचने के लिए अंगौछा नहीं था, उन्हें अंगौछा भी पहनाया गया। संगठन के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।बताते चलें कि संजय पटेल हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं और मौसम के अनुसार सामाजिक कार्य करते रहते हैं।इस मौके पर संगठन की टीम में उत्तर प्रदेश प्रभारी अनिल केसरवानी, दीपक तिवारी, राज विश्वकर्मा, मोहम्मद अली उर्फ राजू, राकेश पटेल, मोहम्मद शादाब उर्फ मिस्टर, सुशील कुमार गौतम, विशाखा मोदनवाल, कल्पना देवी, दिपेश कुमार, राजू केसरवानी, राजकुमार, अरशद और गोलू सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने राहगीरों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का कार्य किया। लोगों ने प्रेस कोर काउंसिल संगठन के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की।




