Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई में सड़कों के कांक्रीटीकरण की निगरानी के लिए की जाएगी आईएएस...

मुंबई में सड़कों के कांक्रीटीकरण की निगरानी के लिए की जाएगी आईएएस अधिकारी की नियुक्ति

मुंबई। शहर में सड़कों के बड़े पैमाने पर हो रहे कांक्रीटीकरण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) स्तर के एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इसकी जानकारी मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद में दी। मंत्री सामंत ने यह घोषणा सदस्य प्रसाद लाड द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में की। उन्होंने बताया कि मुंबई में सड़कों के कांक्रीटीकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। नियुक्त अधिकारी की जिम्मेदारी केवल कार्यों की देखरेख तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वे परियोजनाओं में समन्वय, गुणवत्ता की जांच और निम्न-गुणवत्ता का काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पहल का उद्देश्य मुंबईकरों को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें प्रदान करना है, ताकि भविष्य में कोई समस्या उत्पन्न न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments