Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeIndiaपालघर में बस और कार के बीच भीषण टक्कर, चली गई इतने...

पालघर में बस और कार के बीच भीषण टक्कर, चली गई इतने लोगों की जान

पालघर के कासा इलाके में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर महालक्ष्मी के पास मंगलवार को तड़के कार और लग्जरी बस के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को कासा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कासा पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे गुजरात के बारडोली से एक कार मुंबई की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार से आ रही कार मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर महालक्ष्मी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी विपरीत दिशा से आ रही लग्जरी बस भी कार से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार के उड़ गए परखच्चे
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार की शीट काटकर शवों को निकाला गया। इस घटना में बस सवार तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को कासा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments