HomeCrimeहाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

मुंबई। पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक भोजपुरी एक्ट्रेस की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी एक्ट्रेस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट की दलाल है। इस कार्रवाई को मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंजाम दिया है। पुलिस को रायल पाम होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर को सुमन कुमारी भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा था। सुमन कुमारी उससे डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपए मांगे। सुमन ने फर्जी कस्टमर को रॉयल पाम होटल भेजा। यहां मॉडल्स पहले से मौजूद थीं। इस दौरान पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। होटल से 3 मॉडल्स को भी रेस्क्यू किया गया। स्ट्रगल के दौर से गुजर रही हैं मॉडल्स पुलिस के मुताबिक सुमन कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती है। ये मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं। लेकिन स्ट्रगल के दौर से गुजर रहीं हैं। इन मॉडल्स को पैसों की जरूरत थी। सुमन कुमारी ने मॉडल्स को देह व्यापार के लिए मजबूर किया। एक्ट्रेस सुमन कुमारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। सुमन ने लैला मजनू के अलावा बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ओटीटी पर भी काम कर चुकी है। मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। सुमन कुमारी 6 साल से मुबई में रह रही है, लेकिन वो इस सेक्स रैकेट के कारोबार में कब से कर रही है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments