HomeSportHaridwar: बीएचईएल की सुजाता ने किया हरिद्वार का नाम रोशन,जीते दो रजत...

Haridwar: बीएचईएल की सुजाता ने किया हरिद्वार का नाम रोशन,जीते दो रजत पदक

Haridwar

नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते दो रजत पदक

हरिद्वार:(Haridwar) आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में हुई नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हरिद्वार स्थित भेल की रहने वाली सुजाता कौल ने डेड लिफ्ट और बेंच प्रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर हरिद्वार का नाम देश भर में रोशन किया है।

भेल में महाप्रबंधक के तौर पर कार्यरत नवीन कौल की पत्नी सुजाता कौल ने विशाखापटनम में हुई नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उन्होंने डेड लिफ्ट में 110 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेंच प्रेस में भी दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि से देश भर में हरिद्वार तथा उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। हरिद्वार वापस लौटने पर भेल उपनगरी में उनका भव्य स्वागत किया गया। सुजाता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच फयाज अहमद, अमित कुमार और मानसी त्रिपाठी को दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments