Friday, May 22, 2026
Google search engine
HomeBollywoodबॉलीवुड और इटली का शानदार मेल: ‘Cocktail 2’ के ट्रेंडिंग ट्रैक ‘Mashooqa’...

बॉलीवुड और इटली का शानदार मेल: ‘Cocktail 2’ के ट्रेंडिंग ट्रैक ‘Mashooqa’ में प्रीतम संग इटालियन कलाकार Mahmood का जादू

Cocktail 2 का पहला गाना Jab Talak इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना Mashooqa रिलीज कर दिया है। हाल ही में एक स्टार-स्टडेड इवेंट में लॉन्च किए गए इस गाने को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह गाना समर रोमांस, ग्लैमर और फ्लर्टिंग वाइब्स से भरपूर एक कैची डांस नंबर है। इस गाने की सबसे खास बात इसका इंटरनेशनल म्यूजिक फ्यूजन है। मशहूर संगीतकार Pritam ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इटालियन कलाकार Mahmood के साथ मिलकर इस ट्रैक को तैयार किया है। गाने में Raghav Chaitanya की आवाज भी सुनाई देती है। Mahmood ने न केवल गाने के इटालियन हिस्सों को गाया, बल्कि उन्हें लिखा और को-कंपोज भी किया है। प्रीतम ने इस सहयोग पर कहा, “सही कलाकार के साथ किया गया सहयोग किसी भी गाने के साउंडस्केप को नई ऊंचाई देता है। Mashooqa की शूटिंग सिसिली में हुई है और Mahmood की आवाज़ तथा उनकी गायकी ने इस गाने को और भी वास्तविक और खास बना दिया।” वहीं Mahmood ने बॉलीवुड के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह हमेशा से बॉलीवुड की दुनिया से प्रभावित रहे हैं, जहां संगीत, सिनेमा और भावनाएं एक साथ मिलती हैं। उन्होंने कहा कि सिसिली में शूट हुए इस गाने का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। गायक राघव चैतन्य ने कहा कि Mashooqa की ताजगी और ऊर्जा इसे बेहद खास बनाती है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड बीट्स और इटालियन म्यूजिक एलिमेंट्स का मेल दर्शकों को तुरंत पसंद आ रहा है। गाने में Shahid Kapoor और Kriti Sanon की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। Jab Talak की हाई-एनर्जी वाइब से अलग, Mashooqa एक रिलैक्स्ड और स्टाइलिश रोमांटिक फील देता है, जो युवा प्रेम और समर रोमांस की खूबसूरती को दर्शाता है। बॉलीवुड धुनों और इटालियन लिरिक्स के अनोखे फ्यूजन ने इस गाने को सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंडिंग बना दिया है। Mashooqa के जरिए Cocktail 2 की म्यूजिक एल्बम को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म 19 जून को रिलीज होने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments